CG Namuna Sahayak & Lab Assistant Model Answer 2026: मॉडल उत्तर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से दर्ज करें दावा-आपत्ति
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB), नवा रायपुर द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत आयोजित की गई लैब असिस्टेंट और नमूना सहायक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। विभाग द्वारा इस परीक्षा का आधिकारिक मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा और प्रक्रिया की घोषणा भी कर दी गई है।
यदि आपने भी इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, तो आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आइए जानते हैं CG Namuna Sahayak & Lab Assistant Model Answer 2026 को डाउनलोड करने और इस पर दावा-आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।

परीक्षा और मॉडल उत्तर से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा नमूना सहायक, लैब असिस्टेंट (औषधि) और लैब असिस्टेंट (खाद्य) के पदों के लिए भर्ती परीक्षा (FWLN26) का आयोजन 20 सितंबर 2026 (रविवार) को किया गया था। परीक्षा के ठीक पांच दिन बाद, यानी 25 सितंबर 2026 को इसके मॉडल उत्तर वेबसाइट पर लाइव कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक मॉडल उत्तरों पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस निर्धारित समय के बाद पोर्टल पर किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CG Namuna Sahayak & Lab Assistant Model Answer 2026
नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक की मदद से आप आसानी से अपना मॉडल आंसर डाउनलोड कर पाओगे उसके बाद उसको अपने OMR के कार्बन कॉपी से मिलान कर सकते हो।
| CG Namuna Sahayak & Lab Assistant Model Answer 2026 | Download |
दावा-आपत्ति दर्ज करने की ऑनलाइन प्रक्रिया और शुल्क
विभाग ने स्पष्ट किया है कि दावा-आपत्ति स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। डाक के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर दी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- या सीधे ही Candidate Portal पेज पर जाएँ और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर, पासवर्ड और Captcha डालकर अपने प्रोफाइल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद ‘दावा-आपत्ति’ (Objection) टैब पर क्लिक करें।
- निर्देशानुसार जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और उसके समर्थन में आवश्यक प्रामाणिक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें।
- अंत में पावती (Receipt) डाउनलोड करना न भूलें।
प्रति प्रश्न देना होगा इतना शुल्क
बोर्ड के नियमानुसार, अभ्यर्थियों को प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। यदि आप बिना शुल्क भुगतान किए आपत्ति दर्ज करते हैं, तो आपकी प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी और उसे निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा, बिना किसी ठोस प्रमाण या दस्तावेज के की गई आपत्तियों को भी पूरी तरह से अमान्य कर दिया जाएगा।
प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा की जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा लिया गया अंतिम निर्णय ही सर्वमान्य होगा, जिसके आधार पर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
साथ ही, यह Post आपको कैसी लगी, अपनी राय हमें जरूर बताएं।
आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। धन्यवाद! 🙏
