CG Lecturer Syllabus 2026 Download PDF: छत्तीसगढ़ व्याख्याता (वर्ग 1) भर्ती परीक्षा का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
CG Lecturer Syllabus 2026 – छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याता (Lecturer / वर्ग 1) के 854 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक और संशोधित पाठ्यक्रम (Syllabus) जारी कर दिया जाएगा। इस वर्ष मंडल द्वारा परीक्षा संरचना में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
दोस्तों अब आपका इंतज़ार ख़त्म हो गया, आखिरकार लम्बे समय के बाद CGSSB ने व्याख्याता भर्ती हेतु आधिकारिक Notification जारी कर दिया और साथ ही आपको Latest Updated Lecturer Syllabus भी देखने को मिला।
यदि आप भी छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 (LSL26) में शामिल होने जा रहे हैं, तो परीक्षा में निश्चित सफलता के लिए आपको इसके नवीनतम ब्लूप्रिंट और विषयवार इकाई-वार पाठ्यक्रम को समझना बेहद जरूरी है। इस लेख में CGSSB छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक व्याख्याता सिलेबस का पूरा प्रामाणिक विवरण दिया गया है।

CG Lecturer Syllabus 2026 (New Pattern)
संशोधित नियमों के अनुसार, सभी विषय के व्याख्याता पदों के लिए प्रश्नपत्र को मुख्य रूप से 3 बड़े भागों (भाग-अ, भाग-ब और भाग-स) में विभाजित किया गया है:
| परीक्षा का भाग | विषय वस्तु (Subject Matter) | कुल अंक |
|---|---|---|
| भाग – अ | विशिष्ट मुख्य विषय खंड (चयनित स्नातकोत्तर विषय के अनुसार – हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / भौतिकी / राजनीति शास्त्र / इतिहास / भूगोल / अर्थशास्त्र | 60 अंक |
| भाग – ब | > शैक्षिक मनोविज्ञान > शिक्षा में आकलन एवं मूल्यांकन > शिक्षण शास्त्र > शैक्षिक अभिव्यक्ति | 15 अंक |
| भाग – स | भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन > सामान्य हिंदी – 05 > सामान्य अंग्रेजी – 05 > सामान्य मानसिक योग्यता – 05 > कंप्यूटर शिक्षा – 05 > सामान्य ज्ञान – 05 | 25 अंक |
| कुल योग | संपूर्ण प्रश्नपत्र (वस्तुनिष्ठ MCQs आधारित) | 100 अंक |
CGSSB Lecturer Syllabus PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे ही व्याख्याता परीक्षा का आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
CG Lecturer Syllabus 2026 - Official Syllabus Page
ऊपर दिए गए पेज पर जाकर आप अपने विषय का पाठ्यक्रम में क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हो या तो नीचे दिए गए आपके विषय के उपर Direct Link पर क्लिक करके भी आप अपना सिलेबस डाउनलोड कर सकते हो।
पाठ्यक्रम से सम्बंधित विस्तृत जानकारी
सम्पूर्ण पाठ्यक्रम को 3 भागों में विभाजित किया गया हैं, जिसका विस्तृत जानकारी नीचे दिया जा रहा हैं। भाग – अ विषय आधारित हैं (जिस पद के लिए आप आवेदन कर रहे हैं) और भाग – ब एवं भाग – स सभी विषय के लिए Common रहेगा।
भाग – अ: विशिष्ट मुख्य विषयवार व्याख्याता पाठ्यक्रम (Lecturer Post Core Subjects – 60 अंक)
आपने जिस भी व्याख्याता पद के लिए आवेदन कर रहे हो, आपको केवल उसी एक विषय के 60 अंकों के विशिष्ट पाठ्यक्रम की तैयारी करनी होगी।
Direct Link to Download Syllabus
1. Hindi (हिन्दी)
2. English (अंग्रेजी)
3. Sanskrit (संस्कृत)
4. Physics (भौतिकी)
5. Political Science (राजनीति शास्त्र)
6. History (इतिहास)
7. Geography (भूगोल )
8. Economics (अर्थशास्त्र)
भाग – ब: शैक्षिक मनोविज्ञान, आकलन एवं मूल्यांकन, शिक्षण शास्त्र – 15 अंक
शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology)
शैक्षिक मनोविज्ञान में अध्ययन पद्धतियाँ, मानव विकास, शारीरिक विकास, मानसिक विकास, भावनात्मक विकास, सामाजिक विकास, नैतिक विकास, किशोरावस्था का विकास और समस्याएँ, मार्गदर्शन और परामर्श, अधिगम, अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक, अधिगम के सिद्धांत, बुद्धिमत्ता, सृजनात्मकता, विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चे, व्यक्तिगत भिन्नताएँ, व्यक्तित्व, व्यक्तित्व सिद्धांत, समायोजन, प्रेरणा।
शिक्षा में आकलन एवं मूल्यांकन (Assessment and Evaluation in Education)
- आकलन और मूल्यांकन: अर्थ, परिभाषा, आकलन तकनीकों के प्रकार, आकलन के आधार, वर्तमान आकलन प्रणाली की कमियाँ, आकलन–मूल्यांकन–परीक्षा/परीक्षण के बीच अंतर, सतत एवं समग्र मूल्यांकन।
- विषय-आधारित अधिगम का आकलन: आकलन उपकरण और रणनीतियाँ, असाइनमेंट एवं उनके प्रकार, उपलब्धि परीक्षणों का निर्माण और वर्गीकरण, योजना, निर्माण और इसके चरण।
- उपयुक्त उपकरण बनाने में शिक्षक की क्षमता: आकलन उपकरणों का डिज़ाइन, कक्षा एवं विषय-विशिष्ट उपकरणों का उपयोग, कल्पना की विशेषताएँ और प्रकार, उपयुक्त मूल्यांकन मानदंडों के उद्देश्यों और प्रकार, मानक तय करना एवं उनका उपयोग, फीडबैक के प्रकार, शिक्षार्थी फ़ाइल/पोर्टफोलियो/रूब्रिक्स का निर्माण और संधारण।
- परीक्षण (Testing): परीक्षणों के प्रकार, वर्गीकरण, एक अच्छे परीक्षण के आवश्यक गुण, प्रशासन, विभिन्न विषयों में उपलब्धि परीक्षण।
शिक्षण शास्त्र (Pedagogy)
- विषयों का स्वरूप और क्षेत्र: संकल्पनाएँ, इतिहास, विषय-सौंदर्य और क्षेत्र, निष्कर्षों की तार्किक वैधता।
- छात्र अन्वेषण: छात्र की तैयारी का मूल्यांकन, अधिगम को वास्तविक जीवन से जोड़ना, स्वतंत्र समस्या-समाधान के अवसर, समूह-अधिगम रणनीतियाँ, कक्षा संवाद को बढ़ावा देना।
- उद्देश्य और प्राप्त करने योग्य लक्ष्य: राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 और 2023 के अनुसार शिक्षा के उद्देश्य, लक्ष्य और प्राप्त करने योग्य लक्ष्य; स्कूली शिक्षा में विषय-विशिष्ट व्यापक उद्देश्य।
- विषय पाठ्यचर्या: पाठ्यचर्या निर्माण के सिद्धांत, विद्यालय के विभिन्न स्तरों पर पाठ्यचर्या, राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा।
- पाठ योजना और शिक्षण-अधिगम विधियाँ: विभिन्न शिक्षण विधियाँ एवं पाठ योजनाएँ, अधिगम संसाधनों के प्रकार (पाठ्यपुस्तकें, ऑडियो-विजुअल, मल्टीमीडिया आदि)।
शैक्षिक अभिवृत्ति (Pedagogical Attitudes)
- ज्ञान और अधिगम: अर्थ, प्रकृति, महत्व, ज्ञान के विभिन्न क्षेत्र, सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्य।
- शिक्षण एक पेशा के रूप में: सकारात्मक दृष्टिकोण, रुचि और अभिवृत्ति।
- शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया की समझ: अनुशासन, ग्रहणशीलता, शिक्षण कौशल, प्रभावी शिक्षण प्रक्रिया के मानदंड, प्रभावी संचार।
- रचनावादी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया: ज्ञान निर्माण की प्रक्रिया, रचनावादी कक्षा की विशेषताएँ, रचनावादी शिक्षक।
- शिक्षक का व्यावसायिक विकास: पूर्व-सेवा और सेवा-कालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम, व्यावसायिक अधिगम समुदाय, नेतृत्व गुण और समूह गतिकी।
- शिक्षा में लैंगिक परिप्रेक्ष्य: लिंग के जैविक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक निर्धारक, लिंग भूमिकाओं का सामाजिक मनोविज्ञान, शैक्षिक नीतियां और लैंगिक चिंताएँ, शिक्षा में लैंगिक मुद्दे।
भाग – स: भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन – 25 अंक
यह खंड उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता, बुनियादी कंप्यूटर दक्षता, भाषा बोध और सामान्य जागरूकता का परीक्षण करता है:
सामान्य हिंदी (05 अंक):
स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, काल, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक, समास रचना एवं प्रकार, संधि (स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि), व्याकरणिक अशुद्धियाँ, शब्द रचना (उपसर्ग एवं प्रत्यय), शब्द प्रकार (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी), पर्यायवाची, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द, अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द।
General English – 05 Marks
Number, Gender, Articles, Noun, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb, Preposition and Conjunctions, Synonyms, Antonyms, Homonyms, One word substitution, Spellings, Prefixes, Suffixes, Proverb and Idioms, Active/Passive Voice, Sentences (Declarative, Negative, Interrogative, Imperative, Exclamatory), Punctuations।
सामान्य मानसिक योग्यता – 05 अंक
तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी, आंकिक योग्यता, आकाशीय संबंध; विषमता को पहचानना, आंकिक श्रेणी, अक्षर श्रेणी, अक्षर, अंक और चित्रों द्वारा संबंध देखना, सांकेतिक भाषा, छुपे हुए चित्र, वर्ग एवं अंक, गणितीय संक्रियाएँ, चित्रों का मिलान, घन संबंधी विभिन्न प्रकार के पैटर्न आदि।
कम्प्यूटर शिक्षा – 05 अंक
कंप्यूटर का परिचय, उपयोग, सीमाएँ; हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर, सी.पी.यू. (CPU), ALU, CU, मेमरी, इनपुट/आउटपुट डिवाइसेस; प्रिंटर के प्रकार (इंकजेट, लेज़रजेट, डॉट मैट्रिक्स, थर्मल); ऑपरेटिंग सिस्टम (MS-DOS, Windows, macOS, Linux, Ubuntu); कार्यालयीन उपयोग हेतु MS Office (Word, Excel, PowerPoint); इंटरनेट का उपयोग (Inbox, Outbox, CC, BCC, ईमेल, ऑनलाइन डॉक्यूमेंट खोज, सरकारी वेबसाइट्स); एंटीवायरस एवं कंप्यूटर सुरक्षा (वायरस के प्रकार, नुकसान, सुरक्षा उपाय); मल्टीमीडिया का उपयोग; स्टोरेज डिवाइस (हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, सीडी/डीवीडी, क्लाउड स्टोरेज); सर्च इंजन (गूगल, यूट्यूब) और सुरक्षित सर्चिंग तकनीकें।
सामान्य ज्ञान – 05 अंक
संविधान: मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य एवं अधिकार, सूचना का अधिकार, राजनैतिक व्यवस्था, लोकतंत्र एवं चुनाव लोकसभा, राज्यसभा।
इतिहास: भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति, ऐतिहासिक घटनाएं, भारतीय स्वतंत्रता का इतिहास (1857 से 1947) तथा उसके बाद का घटनाक्रम।
भूगोल: सामान्य भूगोल, भारत एवं विश्व का भूगोल।
अर्थव्यवस्था: सामाजिक एवं आर्थिक विकास, जनसंख्या परिप्रेक्ष्य, सकल राष्ट्रीय उत्पादन और प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएं, कृषि, ग्रामीण व औद्योगिक विकास, बैंक प्रणाली, वर्तमान आर्थिक घटनाक्रम।
सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायनशास्त्र एवं जीव तथा वनस्पति विज्ञान से संबंधित मूलभूत जानकारी।
छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी: छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, राजनैतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, शासकीय योजनाएं, पुरस्कार-सम्मान, परम्परायें, लोकगीत-संगीत, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
नई शिक्षा नीति 2020: (भाग-1, स्कूल शिक्षा)।
छत्तीसगढ़ शिक्षक (वर्ग 2) के Syllabus के लिए यह पढ़े.
व्याख्याता परीक्षा की तैयारी हेतु मूल मंत्र (Preparation Tips)
चूंकि इस बार परीक्षा के पूर्णांक को 100 अंकों में सीमित किया गया है, इसलिए प्रत्येक प्रश्न का भारांक (Weightage) और सटीकता काफी बढ़ जाएगी। अपने अनिवार्य भागों (बाल विकास और सामान्य अध्ययन) में पूरे अंक बटोरने का प्रयास करें। विशिष्ट मुख्य विषय (भाग-अ) के लिए अपने स्नातकोत्तर (PG) स्तर के कोर सिद्धांतों का गहन अध्ययन करें और लगातार रिवीजन करें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को इस नए 100-अंकों के पैटर्न के आधार पर मॉक टेस्ट के रूप में समय सीमा के भीतर हल करने का अभ्यास अवश्य करें।
यदि आप इस भर्ती परीक्षा से संबंधित सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची (Best Books) या विगत वर्षों के कट-ऑफ अंक का विश्लेषण जानना चाहते हैं, तो कृपया नीचे बताएं!
साथ ही, यह Post आपको कैसी लगी, अपनी राय हमें जरूर बताएं।
आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। धन्यवाद! 🙏

One Comment