CGSSB PAT 2026 Result: Final Answer Key और परिणाम घोषित, ऐसे करें Check
CGSSB PAT 2026 Result – छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB – पूर्व नाम CG Vyapam) ने शैक्षणिक सत्र 2026 में विभिन्न कृषि और तकनीकी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित Pre-Agriculture Test (PAT-2026) का Final Answer Key और Result आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।
यदि आपने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, या महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कोर्सेज के लिए यह प्रवेश परीक्षा दी थी, तो अब आप अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण परीक्षा विवरण (Exam Details)
- Exam Name: Pre-Agriculture Test (PAT26)
- Exam Date: 28 जून 2026
- Result & Final Answer Release Date: 29 जुलाई 2026
- Organizing Body: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB), रायपुर
किन कोर्सेज में मिलेगा Admission?
PAT-2026 परीक्षा के माध्यम से राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों में निम्नलिखित स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा:
- BSc (Hons.) Agriculture
- BSc (Hons.) Horticulture
- BSc (Hons.) Forestry
- B.Tech (Dairy Technology)
- Diploma in Animal Husbandry
- Diploma in Fisheries Science
PAT-2026 Result और Final Answer Key कैसे Check करें?
मण्डल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम CGSSB की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Official Website पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- Candidate Login: होमपेज पर दिए गए Profile Login लिंक पर क्लिक करें।
Address: https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/online/ - Credentials दर्ज करें: अपना Registered Mobile Number, Password और Captcha Code डालकर Login करें।
- Result देखें: लॉगिन करने के बाद अपने कैंडिडेट डैशबोर्ड पर Result टैब पर क्लिक करके विवरण चेक करें।
- Print लें: काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपने रिजल्ट का एक Printout निकाल कर सुरक्षित रख लें।
विशेषज्ञ समिति द्वारा निराकरण:
विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा के बाद जारी किए गए Model Answer Key पर उम्मीदवारों से दावा-आपत्तियां (Objections) आमंत्रित की गई थीं। विषय विशेषज्ञों (Subject Experts) द्वारा सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद ही यह Final Answer Key तैयार की गई है, जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
क्या आपने अपना PAT-2026 Result चेक कर लिया है? आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया के संबंध में यदि आपका कोई सवाल है, तो नीचे Comment बॉक्स में जरूर पूछें।
