CGSSB Forget Password? ऐसे करें तुरंत रीसेट

अगर आप छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) या व्यापम पोर्टल का अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करके केवल 2 मिनट में अपना पासवर्ड रीसेट (Reset) कर सकते हैं।


CGSSB पासवर्ड रीसेट करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अपनी स्क्रीन पर दिख रहे लॉगिन पेज के माध्यम से नया पासवर्ड बनाने के लिए इन चरणों का पालन करें:

स्टेप 1: लॉगिन पेज पर जाएं

सबसे पहले आधिकारिक व्यापम प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जाएं।

Address: https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/Online/

CGSSB – Forget Password

स्टेप 2: ‘Forgot Password?’ बटन पर क्लिक करें

लॉगिन स्क्रीन पर नीचे की तरफ बाईं ओर दिए गए लाल रंग के “Forgot Password?” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें

अगली स्क्रीन खुलते ही अपना वह Registered Mobile Number (पंजीकृत मोबाइल नंबर) डालें जो आपने प्रोफाइल बनाते समय उपयोग किया था।

स्टेप 4: कैप्चा कोड (Captcha Code) भरें

स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Captcha Text (जैसे इमेज में 161nBP दिख रहा है) को हूबहू खाली बॉक्स में सही-सही भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।

Enter OTP & Password

स्टेप 5: OTP डालें और नया पासवर्ड बनाएं

पंजीकृत मोबाइल नंबर में 4 अंक का OTP आएगा उसको दर्ज करके नया पासवर्ड दर्ज करें, नीचे बॉक्स में पासवर्ड दोबारा डालकर कन्फर्म करें और “Confirm & Submit” बटन पर Click करके नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण सलाह: नया पासवर्ड बनाते समय उसमें अक्षर (A-Z, a-z), अंक (1-9) और स्पेशल कैरेक्टर (जैसे @, #, $) का इस्तेमाल करें ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे।

किसी भी तरह की समस्या या सुझाव हो, नीचे कमेंट करें।

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *